उन्होंने भाजपा-झाविमो पर डोरे डलाने का आरोप लगाया. कहा कि सरकार गठन के दो सप्ताह से ज्यादा समय बीत गये हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है. इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां, जितेंद्र सिंह, रामाश्रय प्रसाद, बलदेव सिंह, अरूण यादव, अमरजीतनाथ मिश्र, विष्णुभगवान पाठक, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत आनंद, दुखनीमाइ सरदार, रामदरश चौधरी, सूर्या राव मौजूद थे.
Advertisement
10 लाख सदस्य बनायेगी कांग्रेस
जमशेदपुर: प्रदेश कांग्रेस सदस्यता प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि 28 फरवरी 2015 तक पार्टी झारखंड में दस लाख नये सदस्य बनायेगी. इसके लिए प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर अभियान शुरू किया गया है. जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दौरान श्री दुबे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने […]
जमशेदपुर: प्रदेश कांग्रेस सदस्यता प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि 28 फरवरी 2015 तक पार्टी झारखंड में दस लाख नये सदस्य बनायेगी. इसके लिए प्रदेश, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर अभियान शुरू किया गया है. जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दौरान श्री दुबे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार जरूर हुई है, लेकिन हम निराश नहीं है.
टेंट गिरा, बाल-बाल बचे कांग्रेसी
मानगो खुदीराम चौक के समीप सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे जिला कांग्रेस का टेंट अचानक गिर गया. कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ता ने किसी तरह टेंट को पूरी तरह गिरने से संभाला. कार्यकर्ताओं की सक्रि यता के कारण टेंट के अंदर बैठे किसी नेता व कार्यकर्ता को चोट नहीं लगी. घटना के समय टेंट के नीचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत पूरी टीम बैठी हुई थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement