19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गायत्री परिवार महिला मंडल ने सीएम को सम्मानित किया

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरगायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास को सम्मानित किया गया. बहन जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्हें मंत्र चादर और ज्ञान प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान मंडल की सदस्यों ने श्री […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरगायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास को सम्मानित किया गया. बहन जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात की. उन्हें मंत्र चादर और ज्ञान प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान मंडल की सदस्यों ने श्री दास के नेतृत्व में राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए पूज्य गुरुसत्ता के चरणों में प्रार्थना की. मुख्यमंत्री को सम्मानित करनेवाले दल में बहन पूर्णिमा सिंह, रेखा शर्मा, मंजू मोदी, मंजू देवी, कल्याणी शरण, सरस्वती शरण, सुशीला, रमेश पम्मन एवं जयपाल सिंह शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें