21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कमल सिंह का मामला विधानसभा में उठेगा

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा समेत आस पास के क्षेत्रों से करोड़ो रुपये लेकर फरार कमल सिंह व दीपक सिंह एंड ग्रुप का मामला पोटका की विधायक मेनका सरदार झारखंड विधानसभा में उठायेगी. वहीं सरकार से जांच की मांग की जायेगी. इसकी जानकारी पोटका विधानसभा की विधायक के हवाले से पोटका मंडल अध्यक्ष मनोज राम ने दी है. […]

जादूगोड़ा. जादूगोड़ा समेत आस पास के क्षेत्रों से करोड़ो रुपये लेकर फरार कमल सिंह व दीपक सिंह एंड ग्रुप का मामला पोटका की विधायक मेनका सरदार झारखंड विधानसभा में उठायेगी. वहीं सरकार से जांच की मांग की जायेगी. इसकी जानकारी पोटका विधानसभा की विधायक के हवाले से पोटका मंडल अध्यक्ष मनोज राम ने दी है. उन्होंने कहा कि करोड़ो रुपये का घोटाला करने के बावजूद भी मुख्य अभियुक्त कमल सिंह व उसका भाई दीपक सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है. श्री राम ने कहा कि कमल सिंह के सभी ऐजेंटों की संपति की भी जांच करायी जायेगी तथा कमल सिंह के बचाव में स्थानीय प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें