28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजनगर: शहदेव महतो का 24वां शहादत दिवस मना

फोटो30 आरजेएन 1 – शहदेव महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करते.प्रतिनिधि, राजनगरराजनगर में सहदेव महतो का 24वां शहादत दिवस मनाया गया. शहादत दिवस पर सहदेव महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पूर्व शिक्षक सुधीर महतो ने कहा कि […]

फोटो30 आरजेएन 1 – शहदेव महतो की मूर्ति पर माल्यार्पण करते.प्रतिनिधि, राजनगरराजनगर में सहदेव महतो का 24वां शहादत दिवस मनाया गया. शहादत दिवस पर सहदेव महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पूर्व शिक्षक सुधीर महतो ने कहा कि सहदेव महतो झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अहम भूमिका निभायी थी. झारखंड आंदोलन की भूमिका में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. उन्होंने यह भी कहा कि सहदेव महतो जाति, धर्म, स्थानीय विचारों से ऊपर थे. उनके पास भेदभाव नाम की कोई चीज नहीं थी. उन्होंने कहा कि सहदेव महतो का अल्प आयु में ही निधन हो गया. इस अवसर पर पूर्व रेंजर भुवान महतो, कमलेश्वर महतो, रवि महतो, वसुदेव राउत, डोमन महतो, पंचू टुडू, महादेव महतो, मुकुटधारी महतो, दीनबंधु महतो, अनंत मार्डी, धरमा मुर्मू, हरेकृष्णा प्रधान, हीरालाल सत्पथी, सदानंद मंडल, अमरजीत महतो आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें