सोशल मीडिया ग्रुप के साथियों ने श्राद्धकर्म के लिए 25 हजार रुपये मदद की
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
श्राद्धकर्म के लिए 25 हजार रुपये मदद की
विज्ञापन
जमशेदपुर.
फुटबॉलर सन्नी हेंब्रम व उनके साथी संजय सोय की विगत 28 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. इससे फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी थी. शहर के फुटबॉल प्रेमियों द्वारा संचालित सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप जमशेदपुर एफसी ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया. जमशेदपुर एफसी ग्रुप के युवाओं ने दिवंगत साथी फुटबॉलर सन्नी हेंब्रम के परिजनों को श्राद्धकर्म में आर्थिक सहयोग प्रदान किया़. ग्रुप के युवाओं ने 25 हजार रुपये उनके पिता को प्रदान किया. इस अवसर पर ग्रुप के सुरजू बासके, अमृत डांग, इंद्रो हेंब्रम, सरोज सामद, बाबूलाल बोयपाई, बबलू पूर्ति समेत अन्य शामिल थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन