जमशेदपुर. मध्य भारत के ऊपर वायुमंडल में सर्कुलेशन का प्रभाव समाप्त होने व बादल छंटने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है. शाम ढलते ही ठंड से राहत के लिए लोग अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं. दो-तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को तापमान एक बार फिर लुढ़क कर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिसे सामान्य से 02.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने व पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आयेगी. ठंड के साथ कनकनी और बढ़ेगी. अधिकतम तापमान भी सामान्य से 01.0 डिग्री सेल्सियस नीचे 25.0 रहा. विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम 09.0 डिग्री रहने की संभावना है. पश्चिम दिशा की ओर से चलनेवाली हवा का प्रभाव बढ़ा, तो न्यूनतम तापमान 09.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है.
BREAKING NEWS
Advertisement
गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड (फोटो : हैरी.)
जमशेदपुर. मध्य भारत के ऊपर वायुमंडल में सर्कुलेशन का प्रभाव समाप्त होने व बादल छंटने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है. शाम ढलते ही ठंड से राहत के लिए लोग अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं. दो-तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं गुरुवार को तापमान एक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement