जमशेदपुर. आदिवासी सेंगेल अभियान 22 से 30 दिसंबर तक हासा-भाषा विजय दिवस के रूप में मनायेगा. यह जानकारी आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक विमो मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि देश भर के संताली भाषा-भाषी संगठन तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे. 22 दिसंबर 2003 को पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में चलाये गये सफल भाषा आंदोलन के बाद संताली भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त हुआ. सिदो मुर्मू के नेतृत्व में संताल परगना में ब्रिटिश शासन के खिलाफ जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ी गयी थी. उसके पश्चात 22 दिसंबर 1855 को हासा (जमीन) पर विजय मिली थी.
Advertisement
22 से 30 दिसंबर तक मनेगा हासा-भाषा विजय दिवस
जमशेदपुर. आदिवासी सेंगेल अभियान 22 से 30 दिसंबर तक हासा-भाषा विजय दिवस के रूप में मनायेगा. यह जानकारी आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक विमो मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि देश भर के संताली भाषा-भाषी संगठन तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करेंगे. 22 दिसंबर 2003 को पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में चलाये गये […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement