28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ईचागढ़ चुनाव से जुड़ी खबर

ेआज कपाली में जनसभा करेंगी सांसद दीपा दास मुंशीकोल्हान के कांग्रेसियों की नजरें टिकी ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र परवरीय संवाददाता जमशेदपुरपूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी की पत्नी सांसद दीपादास मुंशी शुक्रवार को कपाली गौस मैदान में अपराह्न दो बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी. वे यहां ईचागढ़ विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हिकिमचंद महतो केे […]

ेआज कपाली में जनसभा करेंगी सांसद दीपा दास मुंशीकोल्हान के कांग्रेसियों की नजरें टिकी ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र परवरीय संवाददाता जमशेदपुरपूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी की पत्नी सांसद दीपादास मुंशी शुक्रवार को कपाली गौस मैदान में अपराह्न दो बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेगी. वे यहां ईचागढ़ विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हिकिमचंद महतो केे पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आ रही हैं. सांसद दीपादास मुंशी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी, झारखंड के कृषि मंत्री बन्ना गुप्ता भी कपाली आ रहे हंै. उक्त जानकारी सरायकेला खरसावां कांग्रेस जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी ने दी.————-प्रदेश कांग्रेस की टीम ने कैंप कियाजमशेदपुर. ईचागढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हिकिमचंद महतो की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को सरायकेला कांग्रेस कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई. सरायकेला खरसावां कांग्रेस जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव की बेहतर रणनीति बनाने के साथ-साथ बूथ मैनेजमेंट टीम को जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में अशोक चौधरी, महेंद्र मिश्रा, राणा सिंह समेत ईचागढ़ के विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष, बूथ मैनेजमेंट टीम के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें