विश्वसेवा परिषद ने मनाया विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवसप्रतिनिधि, राजनगरविश्व सेवा परिषद की ओर से विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सप्तऋषि सेवा स्कूल कुमारदा में जागरूकता सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विश्व सेवा परिषद के कोल्हान प्रमंडल संयोजक रोहित महतो ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाना ही संरक्षण है. आज पेड़-पौधों के घटते प्रतिशत के कारण ही पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की चपेट में आ रहा है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी, पानी, वायु, जंगली जीव, जंगल आदि का संरक्षण आवश्यक है. मौके पर विद्यालय परिसर में फलदार आम का पौधा लगाया गया तथा हर व्यक्ति ने पांच पेड़ लगाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सीमा महतो, लखन महतो, वार्ड सदस्य रूबी महतो, नारद महतो, महादेव महतो, निरंजन महतो, गुरवा महतो समेत कई उपस्थित थे.
Advertisement
कुमार दा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
विश्वसेवा परिषद ने मनाया विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवसप्रतिनिधि, राजनगरविश्व सेवा परिषद की ओर से विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर सप्तऋषि सेवा स्कूल कुमारदा में जागरूकता सह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विश्व सेवा परिषद के कोल्हान प्रमंडल संयोजक रोहित महतो ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाना ही संरक्षण है. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement