23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उद्योगहित में काम करेगी भाजपा : जडफिया (फोटो होगा दुबे जी 38)

उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरसिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में रविवार को आयोजित समारोह में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन भाई जडफिया ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद बेहतर शासन के साथ उद्योगहित का ख्याल किया जायेगा. पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार 10 साल में झारखंड की शक्ल बदल देगी. झारखंड से मिलनेवाले […]

उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरसिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स में रविवार को आयोजित समारोह में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन भाई जडफिया ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद बेहतर शासन के साथ उद्योगहित का ख्याल किया जायेगा. पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार 10 साल में झारखंड की शक्ल बदल देगी. झारखंड से मिलनेवाले राजस्व का प्रयोग इस राज्य के विकास के लिए ही किया जायेगा. भ्रष्टाचार झारखंड का सबसे बड़ा दर्द है, इससे मुक्ति दिलायी जायेगी. गंठबंधन की सरकार होने के कारण भाजपा अपनी नीतियों को लागू नहीं कर पायी. सुशासन, शिक्षा, रोजगार और उन्नति के इरादे से भाजपा चुनाव मैदान में उतरी है. विश्व रंगमंच पर भारत के प्रति नकारात्मक सोच को नरेंद्र भाई ने बदलने का काम किया है. स्वागत भाषण में चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सांेथालिया ने कहा कि वे जानना चाहते हैं कि भाजपा यदि सत्ता में आती है तो उसका क्या विजन व्यापारी और उद्योग के हित में होगा. समारोह में महासचिव श्रवण काबरा, उपाध्यक्ष भरत वसानी, उपाध्यक्ष विजय मूनका, अशोक भालोटिया, नितेश धूत, सत्यनारायण अग्रवाल, दिनेश चौधरी, निर्मल काबरा, दिनेश पारिख, चंद्रकांत, बीएन शर्मा, मंजू अग्रवाल, अनिल चौधरी,मृणाल कांति दास, पवन शर्मा, भरत भसानी, संजय साहा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें