27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ेसपा मंे शामिल हुए कृष्णा मार्डी, सरायकेला से लड़ेंगे (फोटो है इसका)

उपमुख्य संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी सरायकेला विधान सभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. प्रदेशाध्यक्ष मनोहर यादव के समक्ष बुधवार को साकची स्थित होटल में वे सपा में शामिल हुए. पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्णा मार्डी ने कहा कि झारखंड में भाजपा ने लोगों को ठगने […]

उपमुख्य संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी सरायकेला विधान सभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. प्रदेशाध्यक्ष मनोहर यादव के समक्ष बुधवार को साकची स्थित होटल में वे सपा में शामिल हुए. पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्णा मार्डी ने कहा कि झारखंड में भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है. भाजपा के राज में झारखंड आंदोलनकारी और स्थानीय लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त राज्य देने का वायदा किया, लेकिन अधिकांश दागियों को टिकट देकर अपनी कथनी करनी में अंतर साबित कर दिया है. कृष्णा मार्डी 1985 और 1990 में दो बार विधायक बने. 1991 में उन्होंने चाईबासा लोकसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें