वरीय संवाददाता, जमशेदपुरअखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूर्वी सिंहभूम शाखा के 9 नवंबर को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने तथा सदस्य के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र लिया. इसकी जानकारी चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने काशीडीह में आयोजित प्रेस वार्ता मंे दी. इस अवसर पर संचालन समिति के तारा चंद्र श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, सुबोध श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सिन्हा, विजय भूषण श्रीवास्तव, प्रभात रंजन एवं कल्याणी शरण मौजूद थे. बताया गया कि 2 नवंबर को नामांकन पत्र वितरण किया गया. अध्यक्ष पद के लिए महासभा के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, रणजी खिलाड़ी रहे सुशील कुमार, सहारा कंस्ट्रक्शन के अनूप रंजन, सोनारी चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल एवं बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अजीत कुमार अंबष्टा ने तथा सदस्य के लिए रघुवंश भूषण शरण, विक्रांत शेखर, संजय कुमार वर्मा, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार श्रीव़ास्तव, अंजन कुमार वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा, शशि प्रकाश मेहता, विजय कुमार वर्मा, आलोक कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा एवं अमरेंद्र मल्लिक ने नामांकन पत्र लिया. सोमवार को नामांकन पत्र जमा किया जायेगा. सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि महासभा के चुनाव में 1533 वोटर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए वोट देंगे. निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा सदस्यों में से पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा.
BREAKING NEWS
Advertisement
कायस्थ महासभा का चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए पांच ने लिया नामांकन पत्र (फोटो दुबेजी की)
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरअखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूर्वी सिंहभूम शाखा के 9 नवंबर को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने तथा सदस्य के लिए 17 लोगों ने नामांकन पत्र लिया. इसकी जानकारी चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने काशीडीह में आयोजित प्रेस वार्ता मंे दी. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement