28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्टेशन रोड गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार 31 से (ऋषि 1) सभी रागी जत्थों की नाम से तस्वीर है

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में महाराजा रंजीत सिंह सेवादल की ओर से 31 अक्तूबर की शाम महान कीर्तन दरबार आयोजन किया जायेगा. कीर्तन दरबार का समापन दो नवंबर को होगा. एक नवंबर की सुबह और शाम में, दो नवंबर की सुबह में कीर्तन दरबार सजेगा. इसकी जानकारी संवाददाता सम्मेलन में सेवादल के अध्यक्ष […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरजुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा में महाराजा रंजीत सिंह सेवादल की ओर से 31 अक्तूबर की शाम महान कीर्तन दरबार आयोजन किया जायेगा. कीर्तन दरबार का समापन दो नवंबर को होगा. एक नवंबर की सुबह और शाम में, दो नवंबर की सुबह में कीर्तन दरबार सजेगा. इसकी जानकारी संवाददाता सम्मेलन में सेवादल के अध्यक्ष चंचल सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि जालंधर से भाई फतेह सिंह, दरबार साहिब से सतनाम सिंह जी, पटियाला वाले भाई अमरजीत सिंह तथा कुरुक्षेत्र से कथावाचक प्रो परगट सिंह संगत को निहाल करने पहुंच रहे हैं. प्रत्येक कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद संगत के बीच गुरु का लंगर वितरण किया जायेगा. इस अवसर पर सेवादल के नवजोत सिंह, मोंटी सिंह, राजा सिंह, कुंवरदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, अंगद सिंह, जसविंदर सिंह, नरेंद्रपाल सिंह भाटिया समेत कई सदस्य मौजूद थे. कीर्तन दरबार का कार्यक्रम31 अक्तूबर : शाम सात बजे से रात पौने 10 बजे तकएक नवंबर : सुबह 10 बजे से दोपहर पौने दो बजे तकएक नवंबर : शाम सात बजे से रात साढ़े 10 बजे तकदो नवंबर : सुबह पौने 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें