चाबी सौंपने के लिए 40 सामुदायिक भवन संचालकों को भेजा नोटिस

Updated at : 19 Feb 2020 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
चाबी सौंपने के लिए 40 सामुदायिक भवन संचालकों को भेजा नोटिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस ने 40 सामुदायिक भवन का संचालन कर रहे स्थानीय समिति को नोटिस जारी कर चाबी सौंपने को कहा है. जेएनएसी के आदेश के बावजूद जमशेदपुर पूर्वी में 20 और जमशेदपुर पश्चिम विस में 20 ऐसे सामुदायिक भवन के स्थानीय समिति ने अभी तक चाबी नहीं सौंपी है. आदेश में एक सप्ताह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस ने 40 सामुदायिक भवन का संचालन कर रहे स्थानीय समिति को नोटिस जारी कर चाबी सौंपने को कहा है. जेएनएसी के आदेश के बावजूद जमशेदपुर पूर्वी में 20 और जमशेदपुर पश्चिम विस में 20 ऐसे सामुदायिक भवन के स्थानीय समिति ने अभी तक चाबी नहीं सौंपी है. आदेश में एक सप्ताह के अंदर चाबी सौंपने को कहा गया है, ताकि नये सिरे से आवंटन स्थानीय समिति बनाकर किया जा सके. 16 से लेकर 22 लाख रुपये की लागत से बना है सामुदायिक भवन.

शहर में एक सामुदायिक भवन बनाने में 16 से 22 लाख रुपये खर्च हुआ है. शहर में पिछले पांच साल के दौरान 53 सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया गया. इन भवनों के निर्माण पर करीब 9.72 करोड़ रुपये खर्च हुआ, लेकिन जेएनएसी को इन सामुदायिक केंद्रों से एक रुपये का भी राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola