ओटीपी खाद्यान्न घोटाले में बिना कार्रवाई फाइल बंद

जमशेदपुर : फर्जी नाम के मोबाइल सिम कार्ड से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिये राशन कार्ड से खाद्यान्न उठाने वाले शहर के 170 पीडीएस डीलरों को शो-कॉज अौर जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कार्रवाई की बजाय चुपके से फाइल बंद कर देने का मामला आया है. जानकारी के […]
जमशेदपुर : फर्जी नाम के मोबाइल सिम कार्ड से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिये राशन कार्ड से खाद्यान्न उठाने वाले शहर के 170 पीडीएस डीलरों को शो-कॉज अौर जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कार्रवाई की बजाय चुपके से फाइल बंद कर देने का मामला आया है.
जानकारी के मुताबिक, दो वर्ष पूर्व 2018 में इस मामले में तत्कालीन सिटी एसपी के नेतृत्व में सात पीडीएस डीलरों व एक मोबाइल सिम कार्ड दुकानदार को जेल भेजा गया था. लंबे समय से राशन का उठाव अौर उसकी कालाबाजारी करने के मामले में पकड़े गये पीडीएस डीलरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में तत्कालीन डीसी अमित कुमार ने अलग से जांच कराकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा सात जुड़वायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










