गैर विवादित क्षेत्र की हुई मापी आज से विवादित क्षेत्र की होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दंडाधिकारी और फोर्स की होगी तैनाती जमशेदपुर : एनएच चौड़ीकरण के लिए पारडीह से बालीगुमा के बीच शुक्रवार को मानगो की सीओ कामिनी कौशल लकड़ा की देखरेख में गैर विवादित क्षेत्र की मापी की गयी. वहीं, विवादित क्षेत्र की मापी के लिए एसडीअो द्वारा दंडाधिकारी व फोर्स की तैनाती की गयी है अौर शनिवार से […]
विज्ञापन
दंडाधिकारी और फोर्स की होगी तैनाती
आपके शहर में
विज्ञापन
जमशेदपुर : एनएच चौड़ीकरण के लिए पारडीह से बालीगुमा के बीच शुक्रवार को मानगो की सीओ कामिनी कौशल लकड़ा की देखरेख में गैर विवादित क्षेत्र की मापी की गयी. वहीं, विवादित क्षेत्र की मापी के लिए एसडीअो द्वारा दंडाधिकारी व फोर्स की तैनाती की गयी है अौर शनिवार से उस क्षेत्र की मापी की जायेगी.
एनएचएआइ द्वारा 150 फीट में एनएच चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए किसी स्थान पर 150 फीट, तो कहीं 140, 144 फीट जमीन आ रही है. एनएचएआइ द्वारा 1964 के हिसाब से भू-अर्जन की कार्रवाई करने की बात कही गयी है, जबकि जिला प्रशासन के पास 1970 का नक्शा है. इस बात लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है, जिसके बाद उपायुक्त के आदेश पर मापी करायी जा रही है. शुक्रवार को उपलब्ध नक्शा के आधार पर मानगो अंचल के अमीन द्वारा मापी की गयी. साथ ही शनिवार से मापी के लिए भू-अर्जन शाखा के अमीन की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. मापी 29 फरवरी तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन