पाइप फटने से दूसरे दिन भी 4000 घरों में ठप रही जलापूर्ति, टैंकर बना सहारा
Updated at : 06 Jan 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पेयजल विभाग का राइजिंग पाइप लाइन फटने के कारण मानगो-डिमना चौक व आसपास की सात इलाकों में दूसरे दिन रविवार को भी जलापूर्ति ठप रही. वैकल्पिक उपाय के तहत मानगो नगर निगम की ओर से चार टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग दूसरे मुहल्लों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पेयजल विभाग का राइजिंग पाइप लाइन फटने के कारण मानगो-डिमना चौक व आसपास की सात इलाकों में दूसरे दिन रविवार को भी जलापूर्ति ठप रही. वैकल्पिक उपाय के तहत मानगो नगर निगम की ओर से चार टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है. वहीं सैकड़ों की संख्या में लोग दूसरे मुहल्लों से पानी लाने को मजबूर हैं.
पेयजल विभाग के अभियंताओं ने सोमवार शाम तक क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल करने की बात कही है. मानगो में चंद्रावती नगर के समीप एनएच 33 किनारे पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण डिमना चौक समेत सात इलाकों में रविवार से जलापूर्ति बंद है. इस इलाके में पेयजल के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है.
एनएच में पाइप लाइन फटा, लाेग परेशान : विकास सिंह
भाजपा नेता विकास सिंह ने उपायुक्त के पत्र लिखकर बताया कि मानगाे एनएच 33 सड़क निर्माण के दाैरान पाइप लाइन फट जाने से लगभग दाे हजार घराें में जलापूर्ति ठप हाे गयी है. इस दाैरान दाे नंबर पानी टंकी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप पूरा इलाका प्रभावित है.
जलापूर्ति नहीं होने से खरीद कर पानी लेना लोगों की मजबूरी हो गयी है. विभागीय जानकारी से मालूम पड़ा है कि लगभग पांच दिन मरम्मत में लगेंगे. इस मामले में उपायुक्त से स्वयं संज्ञान लेने की अपील की गयी है.
एनएच-33 स्थित क्षतिग्रस्त राइजिंग पाइप की सोमवार को मरम्मत करायी जायेगी. एसडीओ अौर जेइ का इसके लिए निर्देश दिया गया है.
मंतोष कुमार मणि, पेयजल कार्यपालक अभियंता
प्रभावित इलाके
डिमना चौक इलाका.
एमजीएम अस्पताल, एमजीएम कॉलोनी व आसपास का इलाका.
जयपालनगर.
गोकुलनगर.
ट्रांसपोर्ट नगर के समीप रिपीट कॉलोनी का कुछ हिस्सा.
साधु कॉलोनी.
साधु कॉलोनी.
बस्तीवासियों ने कहा
पाइप क्षतिग्रस्त होने और पानी की आपूर्ति ठप होने से काफी परेशानी हो रही है. दूसरे इलाके से पानी लाना पड़ रहा है.
अखिलेश सिंह, जयपाल कॉलोनी
रविवार को जलापूर्ति नहीं होने के कारण घर के सामान कामकाज पर पड़ा है. पानी के अभाव में काफी परेशानी हुई.
आशीष, गोकुलनगर
जलापूर्ति प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो सके.
पिंटू दास, साधु कॉलोनी
दूसरे दिन जलापूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी हुई है. पेयजल विभाग के पदाधिकारियों से अनुरोध है जल्द जलापूर्ति शुरू करायें.
अखिलेश यादव, खड़िया बस्ती
जल्द से जल्द बहाल करें जलापूर्ति : बन्ना
जमशेदपुर. कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता रविवार की शाम बिग बाजार के पास स्थित पीएचइडी के पानी टंकी क्षेत्र व हाइवे से सटे बस्ती इलाकों को दौरा किया. मालूम हो कि एनएच-33 के निर्माण के दौरान पाइप फटने से आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद हो गयी है.
इसकाे लेकर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. विधायक ने बताया कि सोमवार की शाम फिर से पाइप बिछा जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जायेगी. इस दौरान पीएचइडी के जेई संजीत कुमार, पीएचडी के एसडीओ सुरेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




