जमशेदपुर : प्रकाश पर्व में मिटी दूरियां, साथ दिखे रघुवर दास और सरयू राय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गाेविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व जमशेदपुरवासियाें ने श्रद्धा के साथ मनाया. इस मौके पर साेनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया. खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके धुर-विरोधी पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय एक साथ दिखे. गुरु गोविंद सिंह […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गाेविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व जमशेदपुरवासियाें ने श्रद्धा के साथ मनाया. इस मौके पर साेनारी गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया. खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके धुर-विरोधी पूर्व मंत्री व विधायक सरयू राय एक साथ दिखे.
गुरु गोविंद सिंह का ऋणी है राष्ट्र : रघुवर दास
श्रीगुरु गोविंद सिंह के 354वें प्रकाश पर्व पर साेनारी गुरुद्वारा में आयाेजित समागम काे संबाेधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्र श्रीगुरु गोविंद सिंह जी का ऋणी है. उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की तथा राष्ट्रवाद के बीज को पल्लवित, पुष्पित एवं मजबूती प्रदान की. खालसा पंथ ने देश के इतिहास को ही बदल दिया.
देश के इतिहास का आज स्वर्णिम दिन : सरयू राय
पूर्व मंत्री सरयू राय ने सिखों को बधाई देते हुए कहा कि देश के इतिहास का आज स्वर्णिम दिन है. गुरु गोविंद सिंह एवं उनके पूरे परिवार ने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी दी. उनकी जैसी कुर्बानी ना पहले हुई है और न भविष्य में शायद होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन