चुनाव के बाद को अॉपरेटिव कॉलेज में कई सामान क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2019 6:11 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा सीटों के लिए जमशेदपुर को अॉपरेटिव कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया था. यहीं सारे इवीएम रखे गये थे. कॉलेज में ही अर्द्ध सैनिक बल भी रह रहे थे. रिजल्ट के बाद कॉलेज खाली हो चुका है लेकिन कॉलेज की आधारभूत संरचना को काफी नुकसान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम के छह विधानसभा सीटों के लिए जमशेदपुर को अॉपरेटिव कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया था. यहीं सारे इवीएम रखे गये थे. कॉलेज में ही अर्द्ध सैनिक बल भी रह रहे थे. रिजल्ट के बाद कॉलेज खाली हो चुका है लेकिन कॉलेज की आधारभूत संरचना को काफी नुकसान पहुंचा है.
क्लास रूम के कई पंखे टूट गये हैं. नल की टोटी गायब है जिससे लगातार पानी बह रहा है. कई क्लास रूम के अंदर पानी घुस गया है. क्लास रूम के फॉल सीलिंग भी टूट गये हैं. शौचालय की स्थिति खराब है. बेंच -डेस्क टूटे पड़े हैं.
टेबल को भी नुकसान पहुंचा है. वैसे कॉलेज में फिलहाल छुट्टी है इस कारण विद्यार्थी नहीं पहुंचे हैं. लेकिन जब इक्के-दुक्के शिक्षकों ने कॉलेज का जायजा लिया तो पाया कि काफी सामानों को क्षति पहुंची है. लोकसभा चुनाव में भी कंप्यूटर लैब में छेड़छाड़ किया गया था.
कॉलेज के संसाधनों में तोड़फोड़ की जानकारी डीसी को दी जायेगी. कॉलेज में जिस प्रकार पूर्ववत चीजें थी वैसा करने के लिए पत्र लिखा जायेगा ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.
डॉ वीके सिंह, प्रभारी प्रिंसिपल, जमशेदपुर को अॉपरेटिव कॉलेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










