घर के आगे दुकान का अवैध निर्माण और पेड़ काटने की शिकायत

जमशेदपुर : बिष्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया डीएवी स्कूल के नीचे के क्षेत्र में रहने वाले देवाशीष बोस ने शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन देकर अपने एक रिश्तेदार एवं कुछ लोगों पर मकान के आगे दुकान का अवैध निर्माण करने तथा पुराने फलदार पेड़ काटने की शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि मेन रोड के किनारे […]
जमशेदपुर : बिष्टुपुर कांट्रेक्टर एरिया डीएवी स्कूल के नीचे के क्षेत्र में रहने वाले देवाशीष बोस ने शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन देकर अपने एक रिश्तेदार एवं कुछ लोगों पर मकान के आगे दुकान का अवैध निर्माण करने तथा पुराने फलदार पेड़ काटने की शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि मेन रोड के किनारे उनकी दुकान है.
घर के आगे पेड़-पौधे की नर्सरी लगाने के लिए टाटा कंपनी द्वारा उन्हें 15 गुणा 40 फीट जमीन आवंटित की गयी है. उन्हें पता चला है कि नर्सरी एरिया को उनके रिश्तेदार ने बेच दिया है तथा उसमें दुकान बनायी जा रही है. उन्होंने उपायुक्त से नर्सरी एरिया में बनी अवैध दुकान हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










