स्मार्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज का नया प्रोजेक्ट लांच, फ्लैट-डुप्लेक्स व प्लॉट की बुकिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2019 5:46 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रविवार को स्मार्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के एक और नये हाउसिंग प्रोजेक्ट स्मार्ट स्पोर्ट्स सिटी, आदित्यपुर को लांच किया गया. प्रोजेक्ट के तहत आदित्यपुर में आवासीय फ्लैट/ डुप्लेक्स सहित प्लॉट भी ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है. रविवार को एक दिन हाउसिंग प्रोजेक्ट के क्षेत्र में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रविवार को स्मार्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के एक और नये हाउसिंग प्रोजेक्ट स्मार्ट स्पोर्ट्स सिटी, आदित्यपुर को लांच किया गया. प्रोजेक्ट के तहत आदित्यपुर में आवासीय फ्लैट/ डुप्लेक्स सहित प्लॉट भी ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है.
रविवार को एक दिन हाउसिंग प्रोजेक्ट के क्षेत्र में सबसे सस्ता दिन की थीम के साथ प्रोजेक्ट की लाॅचिंग की गयी. बड़ी संख्या में लोगों ने फ्लैट, डुप्लेक्स व प्लॉट की बुकिंग करायी. स्मार्ट ग्रुप के प्रबंध निदेशक दीपक चौधरी ने बताया कि क्रिकेटर सौरभ तिवारी जो कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है, उनकी थीम लाइन ‘बेस्ट इनवेस्टमेंट ऑन अर्थ इज अर्थ’ के नारे को सफल बनाने हेतु कंपनी निरंतर नये प्रोजेक्ट्स लांच करती रहेगी. उन्होंने बताया कि आदित्यपुर, सोनारी, साकची में कंपनी के कई प्रोजेक्ट्स चल रहे है.
जहां फ्लैट और कॉमर्शियल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है. कंपनी सीनी, दुगनी, धालभूमगढ़ में भी प्लॉट उपलब्ध करा रही है. इसके साथ ही कंपनी द्वारा फाइंनेंस की सुविधा भी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने पुरी, शिरडी, गंगटोक और अमृतसर में होटल का भी निर्माण कराया है. लांचिंग के अवसर पर शहर के लोग, स्मार्ट ग्रुप के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










