ePaper

प्रचार करने पहुंचे सरयू के काफिले पर पथराव, हंगामा

Updated at : 24 Nov 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचार करने पहुंचे सरयू के काफिले पर पथराव, हंगामा

जमशेदपुर : चुनाव प्रचार अभियान के दाैरान पूर्वी जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय को शनिवार काे बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में विराेध का सामना करना पड़ा. गाड़ी से उतर कर सरयू राय जब प्रचार करने जा रहे थे, ताे वहां माैजूद लाेगाें ने उन्हें राेका. इसके बाद रघुवर दास और रामबाबू तिवारी के समर्थन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : चुनाव प्रचार अभियान के दाैरान पूर्वी जमशेदपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय को शनिवार काे बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में विराेध का सामना करना पड़ा. गाड़ी से उतर कर सरयू राय जब प्रचार करने जा रहे थे, ताे वहां माैजूद लाेगाें ने उन्हें राेका. इसके बाद रघुवर दास और रामबाबू तिवारी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी.

सरयू राय वहां से आगे बढ़े और लाेगाें से मिले. इसके बाद भीड़ उनके पीछे-पीछे भक्तिनगर तक पहुंच गयी. इस बीच किसी ने सरयू राय के साथ चल रहे समर्थकाें की ओर पत्थर फेंक दिया. इससे पिंटू नामक युवक काे चाेट लग गयी. इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी. थाेड़ी देर में सरयू राय वहां से निकल गये, इसके बाद वहां काफी संख्या में साकची की ओर से युवक पहुंचे और उन्हाेंने सरयू राय का विराेध करनेवालाें की पिटाई शुरूकर दी.

घटना की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस की पुलिस पहुंची. बाद में पुलिस लाइन में माैजूद अतिरिक्त पुलिस बल काे रघुवर नगर व भक्तिनगर भेजा गया. बर्मामाइंस थाना प्रभारी विनाेदानंद ने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी थाने में लिखित शिकायत नहीं की है. वहीं, साेशल मीडिया पर रामबाबू समर्थकाें द्वारा जारी पाेस्ट के अनुसार, सरयू राय के साथ आये लाेगाें ने मारपीट की. पत्थराें से मारा. हेलमेट से मारा. दूसरी तरफ सरयू राय समर्थकाें ने कहा कि वे लाेग वहां वाेट मांगने गये थे, मारपीट करना उनलाेगाें के स्वभाव में नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola