98 ने नहीं जमा किये हथियार, मांगा जवाब, सुनवाई के बाद लाइसेंस रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 2:23 AM
जमशेदपुर : जिला प्रशासन को थाना प्रभारियों से वैसे 98 हथियार लाइसेंसधारियों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्होंने अब तक हथियार जमा नहीं किये हैं. जिला प्रशासन द्वारा आम सूचना प्रकाशित कर 98 लाइसेंस धारियों से जवाब मांगा गया है कि तीन बार आदेश देने के बाद भी उन्होंने हथियार क्यों नहीं जमा किया. जवाब […]
जमशेदपुर : जिला प्रशासन को थाना प्रभारियों से वैसे 98 हथियार लाइसेंसधारियों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्होंने अब तक हथियार जमा नहीं किये हैं. जिला प्रशासन द्वारा आम सूचना प्रकाशित कर 98 लाइसेंस धारियों से जवाब मांगा गया है कि तीन बार आदेश देने के बाद भी उन्होंने हथियार क्यों नहीं जमा किया.
जवाब आने के बाद सुनवाई होगी अौर जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर हमेशा के लिए लाइसेंस को रद्द कर दिया जायेगा. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पांच, दस एवं 16 नवंबर लाइसेंसी हथियार जमा करने का निर्देश दिया था. 1610 हथियार में से अब तक 1052 हथियार जमा हुए हैं अौर 270 को जमा करने से छूट दी गयी है.
जिला प्रशासन द्वारा सभी थाना प्रभारियों से हथियार जमा नहीं करने वाले लाइसेंसधारियों का नाम, पता अौर लाइसेंस नंबर की सूची की मांग की गयी थी. जिला प्रशासन द्वारा पहली बार हथियार जमा नहीं करने वालों की सुनवाई कर उनके जवाब जानने के बाद लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










