जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा को टाइगर मोबाइल के जवानों ने पीटा

Updated at : 15 Nov 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा को टाइगर मोबाइल के जवानों ने पीटा

पुलिस ने कहा युवकों को नशा करने से रोका, तो उलझे जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा अंकित महतो को टाइगर मोबाइल के जवानों द्वारा बेरहमी से पिटाई को लेकर सोनारी थाना में गुरुवार शाम जमकर हंगामा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर शैलेंद्र महतो खुद थाना पहुंच गये और पुलिस पर आरोप […]

विज्ञापन
पुलिस ने कहा युवकों को नशा करने से रोका, तो उलझे
जमशेदपुर : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के भतीजा अंकित महतो को टाइगर मोबाइल के जवानों द्वारा बेरहमी से पिटाई को लेकर सोनारी थाना में गुरुवार शाम जमकर हंगामा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर शैलेंद्र महतो खुद थाना पहुंच गये और पुलिस पर आरोप लगाया.
कहा कि पुलिस जांच के नाम पर लोगों को परेशान करती है. उन्होंने पिटाई करने वाले टाइगर जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. कहा है कि वे इस मामले को लेकर डीजीपी तक जायेंगे. घटना सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव नया पुल के पास की है. पुलिस पिटाई से घायल अंकित ने बताया कि वे अपनी कार में कुछ दोस्तों के साथ खड़े थे और एक साथी का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान टाइगर मोबाइल जवान पहुंचे और इन पर नशा करने का आरोप लगाते हुए पिटाई करने लगे.
इस घटना की जानकारी युवकों ने अपने परिजनों को दी. इसके बाद कुछ लोग घटनास्थल पहुंचे. टाइगर मोबाइल के जवानों ने तुरंत ही थाना को सूचित कर गश्ती टीम को भी मौके पर बुला लिया. पीसीआर और अन्य टाइगर मोबाइल के जवान भी मौके पर पहुंच गये. मामला बढ़ता देख पुलिस सभी युवकों को पकड़ कर थाना ले आयी. जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो भी अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंचे. थाना में हंगामा की सूचना मिलने पर डीएसपी अरविंद कुमार भी थाना पहुंचे और सभी से पूछताछ की.
पुलिस ने मौके से नशा करने की कुछ सामग्री बरामद की है. पुलिस के अनुसार युवक एक कार से संगम विहार के पास चाय दुकान के नजदीक खड़े होकर नशा कर रहे थे. पुलिस के जवानों उनसे पूछताछ करने पहुंची तो वह पुलिस से उलझ गये. बाद में पुलिस ने सभी को थाना से छोड़ दिया. अंकित महतो ने जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. डीएसपी अरविंद कुमार ने मामले की जांच पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ.
अंकित के पीठ पर पिटाई के निशान : अंकित ने कहा कि जवान गलत आरोप लगा कर उसकी पिटाई शुरू कर दिये. उसने अपना परिचय भी दिया कि वह सोनारी का ही रहने वाला है. उसने बताया कि वह पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, आभा महतो का भतीजा है इसके बावजूद जवान पीटते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola