कॉलेज में जिस विषय के सिर्फ एक शिक्षक, उसके सभी स्टूडेंट्स प्रथम
Updated at : 15 Nov 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव कॉलेज के इतिहास में पहली बार एक बैच के सभी स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी से हुए हैं पास जमशेदपुर : काे-अाॅपरेटिव काॅलेज के इकोनॉमिक्स पीजी के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिस विषय में सिर्फ एक शिक्षक हैं, उसके सभी स्टूडेंट्स ने प्रथम श्रेणी से पास हो गये. दरअसल, गुरुवार को अर्थशास्त्र विभाग के […]
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव कॉलेज के इतिहास में पहली बार एक बैच के सभी स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी से हुए हैं पास
जमशेदपुर : काे-अाॅपरेटिव काॅलेज के इकोनॉमिक्स पीजी के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिस विषय में सिर्फ एक शिक्षक हैं, उसके सभी स्टूडेंट्स ने प्रथम श्रेणी से पास हो गये. दरअसल, गुरुवार को अर्थशास्त्र विभाग के पीजी प्रथम बैच का रिजल्ट जारी किया गया. इसमें कॉलेज के सभी 47 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं.
यह काॅलेज के इतिहास में पहली बार है, जब किसी भी विषय के स्नातकाेत्तर पहले बैच का रिजल्ट इस प्रकार रहा है. यहां के विभागाध्यक्ष एसाेसिएट प्राेफेसर डाॅ एमएन तिवारी हैं, जाे इस विभाग के इकलाैते शिक्षक हैं. इस सफलता से डॉ एमएन तिवारी जहां उत्साहित हैं, वहीं उन्होंने इसका श्रेय स्टूडेंट्स के मेहनत को दिया. कहा कि अर्थशास्त्र को रटने के बजाय समझने की जरूरत है, जिसे विद्यार्थियों ने बखूबी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




