झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सालखन मुर्मू मझगांव विस से लड़ेंगे चुनाव आज करेंगे नामांकन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जदयू प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष सालखन मुर्मू मझगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वे बुधवार को चाईबासा में पर्चा दाखिल करेंगे. यह निर्णय मंगलवार को मानगो-भुइयांडीह स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक जदयू के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव- रवींद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सालखान मुर्मू […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जदयू प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष सालखन मुर्मू मझगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वे बुधवार को चाईबासा में पर्चा दाखिल करेंगे. यह निर्णय मंगलवार को मानगो-भुइयांडीह स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक जदयू के प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव- रवींद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सालखान मुर्मू मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संभावित प्रत्याशियों व पार्टी के वरीय नेताओं के बीच लंबी वार्ता हुई. सालखन मुर्मू ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी. नाम तय हो चुके हैं, केवल मुहर लगाना बाकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola