सरकारी जमीन पर फिर शुरू हुआ अवैध निर्माण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर : कदमा वार्ड नंबर एक स्थित अनिल सुर पथ में निर्माणाधीन न्यू लेक के पास ढाई महीने बाद एक बार फिर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू हो गया है. वर्तमान में जमीन पर बीपीएलइ का केस चल रहा है. बावजूद इसके बेखौफ अवैध निर्माण जारी है. बीते अगस्त महीने में जमशेदपुर के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा वार्ड नंबर एक स्थित अनिल सुर पथ में निर्माणाधीन न्यू लेक के पास ढाई महीने बाद एक बार फिर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन
वर्तमान में जमीन पर बीपीएलइ का केस चल रहा है. बावजूद इसके बेखौफ अवैध निर्माण जारी है. बीते अगस्त महीने में जमशेदपुर के सीओ के निर्देश पर कदमा थाना की पुलिस ने वहां अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था. अवैध निर्माण कार्य रोकने की कार्रवाई पुलिस-प्रशासन द्वारा उस रिपोर्ट के आधार पर की गयी, जिसमें जमीन को सरकारी व सार्वजनिक उपयोग का बताया गया है. इधर, फिर से उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कदमा थाना और सीओ ऑफिस में दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते जुलाई महीने में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायत सीओ, उपायुक्त, आयुक्त, एसएसपी, सिटी एसपी, डीएसपी व कदमा थाना की पुलिस से की थी. इसके बाद 21 अगस्त को वहां चल रहे अवैध निर्माण कार्य को रोक दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola