एसएचसी के कमरे में एएनएम ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

खरसावां : कुचाई के जिलींगदा उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) में पदस्थापित एएनएम अनीता लकड़ा (28) ने सोमवार की रात पंखा के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. वह एसएचसी के एक कमरे में अपने आठ साल के बेटे अभिनव के साथ रहती थी. जब बेटे की निंद खुली, तो उसने अपनी मां को फंदे […]
खरसावां : कुचाई के जिलींगदा उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) में पदस्थापित एएनएम अनीता लकड़ा (28) ने सोमवार की रात पंखा के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. वह एसएचसी के एक कमरे में अपने आठ साल के बेटे अभिनव के साथ रहती थी. जब बेटे की निंद खुली, तो उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा.
इसके बाद उसने फोन कर अपने परिजन व आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. अनीता का ससुराल व मायका पलांडू (रांची) है. वहां से उसकी मां, पिता व भाई समेत परिजन मंगलवार की सुबह जिलींगदा पहुंचे. पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया. पुलिस ने कुचाई थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










