ePaper

पहली महिला MLA मेनका सरदार, जेल से चुनाव जीत गये थे अमूल्यो सरदार, जानें पोटका विस क्षेत्र के बारे में

Updated at : 12 Nov 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
पहली महिला MLA मेनका सरदार, जेल से चुनाव जीत गये थे अमूल्यो सरदार, जानें पोटका विस क्षेत्र के बारे में

कुल वोटर 283969 पुरुष वोटर 142012 महिला वोटर 141957 संजीव भारद्वाज जमशेदपुर : 1977 से लेकर 2014 तक हुए चुनाव में इस सीट पर विभिन्न दलाें से कई प्रत्याशी हुए, लेकिन बाजी सरदार जनजाति के प्रत्याशी ने ही मारी है. भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार 2019 के चुनाव में फिर से भाजपा की प्रत्याशी बनायी गयी […]

विज्ञापन
कुल वोटर
283969
पुरुष वोटर
142012
महिला वोटर
141957
संजीव भारद्वाज
जमशेदपुर : 1977 से लेकर 2014 तक हुए चुनाव में इस सीट पर विभिन्न दलाें से कई प्रत्याशी हुए, लेकिन बाजी सरदार जनजाति के प्रत्याशी ने ही मारी है.
भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार 2019 के चुनाव में फिर से भाजपा की प्रत्याशी बनायी गयी हैं. गठबंधन इस बार मेनका सरदार काे घेरने में काेई कसर नहीं छाेड़ेगा. पाेटका से जहां पहली भाजपा महिला विधायक बनने का गाैरव मेनका सरदार को हासिल है, वहीं 1985 के चुनाव में कांग्रेस विधायक हाड़ीराम सरदार (1980 में भाजपा से जीते) काे कुछ समय के लिए मंत्री बनने का भी अवसर हासिल हुआ. 2005 में झामुमाे के प्रत्याशी अमूल्याे सरदार जेल में रहते हुए चुनाव जीते थे.
गांव के विकास पर अधिक जाेर : मेनका
विधायक मेनका सरदार ने कहा कि उन्होंने गांव के विकास पर अधिक जोर दिया. डुमरिया, जादूगाेड़ा, सुंदरनगर, पाेटका, कुदादा आैर बागबेड़ा में सड़काें का निर्माण कराया. जनता ने उन पर भराेसा जताया है, जिसे वे टूटनेनहीं देंगी.
सिर्फ हवाई घाेषणाएं की : संजीव सरदार
झामुमाे के प्रत्याशी संजीव सरदार ने कहा कि मेनका सरदार ने किसी तरह के विकास में रूचि नहीं दिखायी. जाे भी याेजनाएं पूरी हुईं, वह पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया हेमंत साेरेन के कार्यकाल की है. हेमंत ने अल्प समय में पूरे राज्य में विकास का खाका तैयार किया था.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बनी
2. एलिवेटेड काेरिडाेर का निर्माण
3. गाेविंदपुर जलापूर्ति याेजना का विस्तार
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हो सके
1. बागबेड़ा जलापूर्ति याेजना अधूरी
2. रिंग राेड का निर्माण लटका
3. डिग्री कॉलेज आैर अस्पताल नहीं खुले
सरदार जनजाति के मतदाता ही हैं क्षेत्र में निर्णायक
पिछले तीन चुनाव का रिकाॅर्ड
2005
जीते : अमूल्यो सरदार, झामुमो
प्राप्त मत : 53760
हारे : मेनका सरदार, भाजपा
प्राप्त मत : 40001
तीसरे स्थान : सूर्य सिंह बेसरा, जेकेकेपी प्राप्त मत : 21162
2009
जीते :मेनका सरदार, भाजपा
प्राप्त मत : 44095
हारे :सुबाेध सिंह सरदार, कांग्रेस
प्राप्त मत : 28365
तीसरे स्थान : अमूल्याे सरदार, झामुमाे
प्राप्त मत : 24789
2014
जीते :मेनका सरदार, भाजपा
प्राप्त मत : 68191
हारे : संजीव सरदार, झामुमाे
प्राप्त मत : 61485
तीसरे स्थान : दुखनीमाइ सरदार कांग्रेस
प्राप्त मत : 14227
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola