छठ मनाने पटना गये टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी के घर में चोरी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत स्टेट माइल रोड स्थित टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी केशव कुमार के कंपनी क्वार्टर में मंगलवार की रात चोरी हो गयी. केशव कुमार परिवार के साथ 31 अक्तूबर को छठ पर्व मनाने पटना गये थे. इस बीच चोरों ने क्वार्टर की कुंडी उखाड़ दी और ताला तोड़ डाला. बुधवार की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत स्टेट माइल रोड स्थित टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी केशव कुमार के कंपनी क्वार्टर में मंगलवार की रात चोरी हो गयी. केशव कुमार परिवार के साथ 31 अक्तूबर को छठ पर्व मनाने पटना गये थे. इस बीच चोरों ने क्वार्टर की कुंडी उखाड़ दी और ताला तोड़ डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन
बुधवार की सुबह पड़ोस के आउट हाउस में रहने वाली प्रमिला नाग ने गेट की कुंडी टूटी देखी तो केशव कुमार को सूचना दी. सूचना देने पर बिष्टुपुर पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी वहां पहुंचे. टाटा स्टील के खोजी कुत्ते की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली.
प्रमिला नाग के अनुसार 31 अक्तूबर को केशव कुमार पटना चले गये थे. प्रमिला नाग के घर में क्रिया कर्म होना था इसलिए उनके खाली पड़े आउट हाउस की चाबी ली थी. घर की देखरेख का जिम्मा उन्हीं लोगों पर था. बुधवार की सुबह जब बगीचा की सफाई करने पहुंची तो क्वार्टर की कुंडी टूटी हुई थी. ताला भी टूटा था. केशव कुमार को सूचना दी.
उन्होंने बताया कि क्वार्टर में जेवर आदि नहीं थे. उसे लॉकर में पहले ही रख दिया था. केशव कुमार गुरुवार को शहर पहुंचेंगे उसके बाद ही चोरी गये सामानों का पता चला सकेगा.एमजीएम अस्पताल में रखे ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चोरी : एमजीएम अस्पताल परिसर में बिजली रूम के सामने रखे ट्रांसफॉर्मर से पार्ट्स की चोरी हो गयी है. 10 दिन पहले भी यहां चोरी का प्रयास हुआ था.
उस समय चोरों ने खिड़की को तोड़ने का प्रयास किया गया. सूचना मिलने पर खिड़की की जगह दीवार उठा दी गयी थी. बीती रात चोर दीवार तोड़कर भीतर घुसे और ट्रांसफॉर्मर का पार्ट्स चोरी कर लिया. कुछ दिन पहले भी अस्पताल परिसर के स्विच रूप में चोरी का प्रयास किया गया था. बिजली मिस्त्री ने इसकी जानकारी अधीक्षक को दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola