मानगो में दुकान से मशीन की चोरी

जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर सात मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थित फैंसी ग्लास एल्यूमिनियम हाउस से शनिवार की रात मशीन की चोरी हो गयी. इस संबंध में संचालक औरंगजेब खान ने मानगो थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने पर मानगो पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें […]
जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर सात मनकामेश्वर मंदिर के पास स्थित फैंसी ग्लास एल्यूमिनियम हाउस से शनिवार की रात मशीन की चोरी हो गयी. इस संबंध में संचालक औरंगजेब खान ने मानगो थाने में लिखित शिकायत की है.
शिकायत मिलने पर मानगो पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें चोर की तस्वीर मिली है. इसके आधार पुलिस चोर का पता लगा रही है. औरंगजेब खान के अनुसार मशीन की कीमत करीब 25 हजार रुपये हैं. चोर घर के रास्ते से दुकान में घुसा और मोबाइल का टॉर्च जला दराज में रुपये की तलाश की. रुपये नहीं मिलने पर उसने थैला में रखा मशीन और कुछ सामान उठाया और बाहर की ओर चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




