छठ घाटों के सेवा शिविरों में नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर-गाने
Updated at : 01 Nov 2019 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

घोषणा के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वालों को लेनी होगी अनुमति जमशेदपुर : एसडीअो चंदन कुमार ने छठ घाटों पर लगने वाले विभिन्न सेवा शिविरों में लाउड स्पीकर व धार्मिक गाना बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण गाने की शोर नहीं रहे, जिसे देखते हुए […]
विज्ञापन
घोषणा के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वालों को लेनी होगी अनुमति
जमशेदपुर : एसडीअो चंदन कुमार ने छठ घाटों पर लगने वाले विभिन्न सेवा शिविरों में लाउड स्पीकर व धार्मिक गाना बजाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण गाने की शोर नहीं रहे, जिसे देखते हुए यह आदेश दिया गया है अौर ज्यादा भीड़ वाले घाटों में प्रशासन की अोर से खतरा-बच्चा गुम होने समेत अन्य घोषणा हेतु लाउडस्पीकर लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
किसी सेवा शिविर द्वारा पानी ज्यादा होने का खतरा, बच्चा गुम होने समेत अन्य घोषणा के लिए लाउड स्पीकर लगाने की स्थिति में उन्हें एसडीअो से अनुमति लेनी होगी. एसडीअो ने छठ पूजा के इंतजाम को लेकर गुरुवार को सभी थाना प्रभारी, नगर निकाय के विशेष पदाधिकारी, जुस्को, टाटा स्टील, रेड क्रास सिविल डिफेंस समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
बढ़ेगी चेंजिंग रूम की संख्या, गोताखोर की रहेगी व्यवस्था : एसडीअो ने बताया कि जेएनएसी, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद द्वारा छठ घाटों पर चेंजिंग रूम बनाया जाता है.
इसके अतिरिक्त जुस्को को प्रत्येक घाट में दो-दो चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया गया है अौर इस बार इसकी संख्या बढ़ेगी. एसडीअो ने बताया कि नदी का जलस्तर ज्यादा रहने के कारण इस बार खतरा ज्यादा है, जिसे देखते हुए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं अौर प्रत्येक घाट पर एक-एक गोताखोर, ट्यूब, बचाव के उपकरण की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है. एसडीअो ने बताया कि जुस्को क्षेत्र में जिन सड़कों में गड्ढें हैं उसे भरने का निर्देश जुस्को को दिया गया है. ट्रैफिक डीएसपी को पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
कदमा से मानगो की अोर आने वाले मरीन ड्राइव रोड पर खड़ी होने वाली बड़ी गाड़ियों को हटाने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालुअों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. पिछले बार छठ घाटों में लाइट की बेहतर व्यवस्था थी, इस बार उससे भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




