जमशेदपुर : मांझी टोला का बिजली मिस्त्री पुल से नदी में गिरा, गंभीर रूप से जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : आदित्यपुर मांझी टोला रोड नंबर सात निवासी विनोद कुमार प्रमाणिक (32) सोमवार शाम खरकई पुल से नदी में कूद गया. वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर और बिष्टुपुर पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बेली बोधनवाला गैरेज के पास उसे नदी से बाहर निकाला. उसे एंबुलेंस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : आदित्यपुर मांझी टोला रोड नंबर सात निवासी विनोद कुमार प्रमाणिक (32) सोमवार शाम खरकई पुल से नदी में कूद गया. वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर और बिष्टुपुर पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बेली बोधनवाला गैरेज के पास उसे नदी से बाहर निकाला. उसे एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया.
नदी में कूदने से दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है. उसके कमर की हड्डी भी टूट गयी है. सूचना मिलते ही विनोद के पिता मोतीलाल प्रमाणिक समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे. मोतीलाल प्रमाणिक ने बताया कि विनोद बिजली मिस्त्री का काम करता है. वह दो बच्चों का पिता है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. शाम करीब चार बजे घर आया और फिर निकल गया. उसने ऐसा क्यों किया यह उन्हें नहीं पता. इधर, एमजीएम अस्पताल में होश में आने पर विनोद ने कहा कि उसे नहीं याद है कि वह पुल तक कैसे पहुंचा और नदी में कैसे गिरा.
कुत्ते के गम में पी शराब, दुर्घटना में बिजली मिस्त्री घायल
जमशेदपुर. आदित्यपुर फेज तीन के पास सोमवार देर शाम सड़क दुर्घटना में स्वप्न मंडल घायल हो गया. पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. स्वप्न मंडल आदित्यपुर का रहने वाला है. स्वप्न मंडल ने बताया कि उसने एक कुत्ता पाल रखा है. पड़ोसी कुत्ते को देखना नहीं चाहते. इस कारण वह कुत्ता को एक दिन साकची गरमनाला में छोड़ आया था लेकिन वह वापस लौट गया. दूसरे दिन उसे रेलवे लाइन के पास बांध कर छोड़ दिया, फिर वापस लौट गया. सोमवार को वह कुत्ता को सीतारामपुर डैम की ओर लेकर छोड़ आया था. रास्ते में कुत्ते के गम में उसने शराब पी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










