सऊदी चार बार, बांग्लादेश व अफ्रीका एक बार गया कलीमुद्दीन, साकची मस्जिद में कटकी से मिला था

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो आजादनगर रोड नंबर 12 (क्राॅस रोड 2 ए) निवासी व आतंकी संगठन अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन ने एटीएस के समक्ष पूछताछ में कई खुलासे किये. कलीमुद्दीन ने एटीएस को बताया, वह चार बार सऊदी अरब गया था. इसके अलावा बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रिका एक-एक बार गया था. गुजरात व शहर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो आजादनगर रोड नंबर 12 (क्राॅस रोड 2 ए) निवासी व आतंकी संगठन अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन ने एटीएस के समक्ष पूछताछ में कई खुलासे किये. कलीमुद्दीन ने एटीएस को बताया, वह चार बार सऊदी अरब गया था. इसके अलावा बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रिका एक-एक बार गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुजरात व शहर के लोगों से चंदा लेता था. एटीएस की दबिश बढ़ने पर आसनसोल और कोलकाता में रहकर आतंकी गतिविधियां चला रहा था. उसने बताया, वर्ष 2001 में उसकी मुलाकात ओड़िशा के कटक (जगतपुर) निवासी मो.अब्दुल रहमान अली खान उर्फ मौलाना मंसूर उर्फ कटकी से हुई थी. वह जमशेदपुर की साकची मस्जिद में रुकता था. साकची मस्जिद में ही कटकी से मुलाकात हुई. इसी दौरान साकची में रहने वाले जमशेद, गजाली, सेहाब और तनवीर से भी मुलाकात हुई. कटकी जेहाद की शिक्षा देता था. कटकी जब भी जमशेदपुर आता, तो मानगो स्थित घर में रुकता था. उस समय घर छोटा था, जो बाद में कटकी के सहयोग से बड़ी मस्जिद में तब्दील हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola