सील बोरों से चार-चार किलाे खाद्यान्न गायब
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से पीडीएस डीलरों को आपूर्ति किये जाने वाले बोरों में चार-चार किलोग्राम तक अनाज कम है. दिलचस्प है कि सभी बोरे सील हैं. निगम कर्मी इसे चूहों की कारस्तानी बता रहे हैं, लेकिन किसी के पास इस बात का जवाब नहीं है कि बोरा कटे-फटे बिना […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से पीडीएस डीलरों को आपूर्ति किये जाने वाले बोरों में चार-चार किलोग्राम तक अनाज कम है. दिलचस्प है कि सभी बोरे सील हैं.
निगम कर्मी इसे चूहों की कारस्तानी बता रहे हैं, लेकिन किसी के पास इस बात का जवाब नहीं है कि बोरा कटे-फटे बिना अनाज निकला कैसे? बोरों पर सरकारी टैग भी लगा है. शुक्रवार को पीडीएस डीलर को दिये अनाज के बोरों का दोबारा वजन करने पर पता चला कि हर बोरे से 4-5 किलो तक अनाज कम है.
दो पीडीएस डीलरों ने राज्य खाद्य निगम के गोदाम के प्रभारी (एजीएम) जगदीश हाजरा से इसकी शिकायत की. जगदीश हाजरा ने मामले जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस मामले की शिकायत पीडीएस डीलरों ने वरीय अधिकारियों से कर हस्तक्षेप करने की मांग की है.
गोदाम में सील बोरों में से किस परिस्थिति में खाद्यान्न कम हुआ है, यह जांच का विषय है. जांच के बाद ही कुछ बता सकेंगे.
जगदीश हाजरा, प्रभारी, राज्य खाद्य निगम गोदाम, बर्मामाइंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










