एनएच पर फ्लाइ ऐश डालने की पुलिस और मंत्री से शिकायत
जमशेदपुर : उच्च पथ 33 में पारडीह से बालीगुमा के बीच फ्लाइ ऐश डालने को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह ने एजेंसी अौर उसके प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र एवं मेल भेज कर मामले से अवगत कराया है. […]
जमशेदपुर : उच्च पथ 33 में पारडीह से बालीगुमा के बीच फ्लाइ ऐश डालने को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह ने एजेंसी अौर उसके प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र एवं मेल भेज कर मामले से अवगत कराया है.
आपके शहर में
विकास सिंह ने फ्लाइ ऐश का मामला नहीं सुलझाने पर निर्माण कंपनी आयरन ट्राइगुंलर के कार्यालय पर हरवे-हथियार से धावा बोलने की धमकी दी है. शिकायत में बताया गया है कि एनएच निर्माण करा रही आयरन ट्राइगुंलर ने एनएच के दोनों अोर फ्लाइ ऐश भर दिया है जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. हवा में फ्लाइ ऐश उड़ कर लोगों के घरों तक पहुंच जा रहा. उन्होंने एजेंसी के मालिक अौर प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए