जमशेदपुर : जदयू के नौ संभावित उम्मीदवारों की घोषणा, विरोध

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में गुरुवार को जदयू के कोल्हान स्तरीय सम्मान समारोह में पार्टी का गतिरोध सामने आ गया. पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही नौ विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की. पश्चिमी से प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने जैसे की संजीव आचार्य को संभावित उम्मीदवार घोषित किया, युवा जदयू […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में गुरुवार को जदयू के कोल्हान स्तरीय सम्मान समारोह में पार्टी का गतिरोध सामने आ गया. पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही नौ विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की. पश्चिमी से प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने जैसे की संजीव आचार्य को संभावित उम्मीदवार घोषित किया, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विरोध करते हुए सभी स्टेज पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के सामने तक पहुंच गये. वहां जमकर हंगामा किया. हंगामा के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने संजीव आचार्य को पश्चिमी के साथ ही नौ विधानसभा के संभावित उम्मीदवार घोषित कर दिया. प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी में गतिरोध जारी है. मामले को राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य वरीय पदाधिकारियों के बीच उठाने की तैयारी की जा रही है. सालखन मुर्मू ने कहा कि जदयू भाजपा व जेएमएम के खिलाफ लड़ाई लड़ कर झारखंड का बचाने की काम किया जायेगा.

कार्यक्रम का संचालन जदयू जमशेदपुर महानगर के महासचिव व प्रवक्ता दीपक कुमार गिरि व धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर महानगर के महासचिव कृष्णा बनर्जी ने किया.

इन नामों की हुई घोषणा

जमशेदपुर पूर्वी : संजय ठाकुर

जमशेदपुर पश्चिमी : संजीव आचार्य

घाटशिला : डॉ अमित कुमार सिंह

पोटका : विश्वनाथ सिंह सरदार

बहरागोड़ा : बबलू दास

खरसावां : कुंवर सिंह बांड्रा

तमाड़ : मानकी सुनील सिंह मुंडा

मझगांव : सालखन मुर्मू

गुमला : बिशप एके एक्का (धर्मगुरु )

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola