एक्सएलआरआइ छात्र शाश्वत की जहरीला पदार्थ पीने से हुई थी मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

श्याम झा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस जांच शुरू जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के छात्र शाश्वत दीक्षित (26) की मौत जहरीला पदार्थ पीने से हुई थी. बुधवार को बिष्टुपुर पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश […]
विज्ञापन
श्याम झा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस जांच शुरू
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के छात्र शाश्वत दीक्षित (26) की मौत जहरीला पदार्थ पीने से हुई थी. बुधवार को बिष्टुपुर पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि शाश्वत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पूर्व में इस मामले में यूडी केस दर्ज हुआ था. अब फिर से मामले की जांच की जायेगी.
शाश्वत दीक्षित 18 जनवरी 2019 को एक्सएलआरआई कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल मदर टेरेसा रेजीडेंसी के गेट पर गिरा मिला था. छात्रों ने टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पोस्टमार्टम में बिसरा जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेज दिया था.
चार दोस्तों के साथ डिनर किया था, शराब पी थी : एक साथी ने पुलिस को बताया था कि रात में चार दोस्तों के साथ एक होटल में शाश्वत ने डिनर किया था. वहां शराब भी पी थी. इसके बाद सभी कैंपस लौट गये थे.
शाश्वत संत थॉमस ब्वाॅयज हॉस्टल में दोस्त के कमरे में चला गया. वहां करीब एक घंटे तक बातचीत के बाद सभी ने फिर शराब पी. बाद में सभी छात्र सोने चले गये. रात करीब 1.30 बजे जब दूसरे साथियों की आंख खुली, तो पाया कि शाश्वत वहां नहीं था. उन्हें लगा कि वह वॉशरूम गया होगा. सुबह वह गर्ल्स हॉस्टल के गेट पर गिरा मिला. सीसीटीवी फुटेज में वह ब्वाॅयज हॉस्टल से निकल कर गर्ल्स हॉस्टल की तरफ जाता दिखा था.
22 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ था
शाश्वत मूल रूप से कानपुर का रहने वाला था, उसके परिजन मुंबई में रहते हैं. एक्सेंचर कंपनी में 22 लाख के पैकेज पर उसका प्लेसमेंट हुआ था. मार्च के बाद शाश्वत को कंपनी ज्वाॅइन करनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




