बिजली विभाग के एसडीओ 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (एसडीओ) आलोक रंजन को घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है. एसीबी ने गोइलकेरा निवासी जूलियस दास से 20 हजार रुपये घूस लेते धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी जमशेदपुर ले गयी. मंगलवार की दोपहर 12 बजे जमशेदपुर से […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (एसडीओ) आलोक रंजन को घूस लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है. एसीबी ने गोइलकेरा निवासी जूलियस दास से 20 हजार रुपये घूस लेते धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी जमशेदपुर ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर 12 बजे जमशेदपुर से आयी एसीबी की टीम ने एसडीओ के मनोहरपुर लाइनपार स्थित विभागीय कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता जूलियस दास बताया, 29 अगस्त को आलोक रंजन ने ज्यादा लोड बिजली का उपयोग को लेकर बिना बताए उनका कनेक्शन काट दिया था. फिर मनोहरपुर बुलाया गया था. अगले दिन दोबारा कनेक्शन जोड़ दिया गया. एसडीओ ने दो किश्तों में 10-10 हजार रुपए पूर्व में लिये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola