पत्नी से विवाद के बाद पति ने काटी अपनी कलाई, मौत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना के सरजामदा रोमांटिक मैदान के पास मंगल बारला (25) ने अपने घर की खिड़की के कांच से अपनी कलाई काट ली. बाद में अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद उसकी दूसरी पत्नी सोनी देवी उसे लेकर एमजीएम पहुंची. यहां वह इधर-उधर दौड़ती रही, लेकिन अस्पताल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना के सरजामदा रोमांटिक मैदान के पास मंगल बारला (25) ने अपने घर की खिड़की के कांच से अपनी ���लाई काट ली. बाद में अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद उसकी दूसरी पत्नी सोनी देवी उसे लेकर एमजीएम पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन
यहां वह इधर-उधर दौड़ती रही, लेकिन अस्पताल के अंदर ले जाने के लिए उसे स्ट्रेचर नहीं मिला. जब स्ट्रेचर मिला और उसे इमरजेंसी में ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सोनी ने पुलिस को बताया, रविवार की शाम छह बजे मंगल शराब के नशे में किसी से झगड़ा कर घर आया था.
यह देख उसने विरोध किया. इस बात पर नाराज होकर मंगल ने कांच से अपनी कलाई काट ली. सोनी देवी, मंगल बारला की दूसरी पत्नी है. उसका पहला पति बिहार में रहता है. पहले पति से तीन बच्चे को लेकर वह मंगल के साथ सरजामदा में रहती है.
एमजीएम के शीतगृह में रखा शव, पुलिस को शक
मंगल की मौत की सूचना मिलते ही उसकी दूसरी पत्नी भी एमजीएम पहुंची. लेकिन कुछ लोगों ने आनन-फानन में उसके शव को शीतगृह के अंदर रखवा दिया. परसुडीह पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी गयी. इसे लेकर पुलिस को शक है.
आत्महत्या के प्रयास में मौत का मामला पुलिस से जुड़ा है. लेकिन बगैर पुलिस को सूचना दिये ही मृतक के शव को शीतगृह में रखवा दिया गया. यहां पुलिस शिविर है. लेकिन यहां तैनात पुलिस ने साकची और परसुडीह थाना को सूचना नहीं दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola