बिना टेंडर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में हो रहा है जलापूर्ति व मरम्मत का काम

Updated:
विज्ञापन

कुमार आनंद, जमशेदपुर : बिना टेंडर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में गत छह माह से पीएचइडी आदित्यपुर प्रमंडल द्वारा जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के डिपोजिट हेड के अंतर्गत है, इसमें इन कामों […]

विज्ञापन

कुमार आनंद, जमशेदपुर : बिना टेंडर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में गत छह माह से पीएचइडी आदित्यपुर प्रमंडल द्वारा जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के डिपोजिट हेड के अंतर्गत है, इसमें इन कामों को करने के लिए एग्रीमेंट करने से पूर्व 80 फीसदी राशि जमा लेना है.
सूत्रों के मुताबिक घाघीडीह सेंट्रल जेल में उक्त मद में फंड नहीं है. इस कारण नियमानुसार इन कामों के कार्यान्वयन में तकनीकी पेंच है. हालांकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण को लेकर टेंडर करने को लेकर एक प्रस्ताव भेजा है, संवेदनशील जगह में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम को मंजूरी नहीं मिलने से समस्या जटिल बनी हुई है.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर प्रमंडल द्वारा घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण विभागीय स्तर पर कर रहा है.
ये भी हुआ
घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर प्रमंडल जून 2019 में टेंडर निकाला था, लेकिन दूसरे ही दिन टेंडर में संशोधन करते तिथि बढ़ायी गयी.
दूसरी बार घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदित्यपुर प्रमंडल जुलाई में 2019, लेकिन विभागीय स्तर पर कागजात की कमी बतायी गयी व टेंडर नहीं हो पाया.
इस तरह बिना टेंडर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में पहली अप्रैल से लेकर जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम अब तक बेरोक-टोक जारी है.
घाघीडीह सेंट्रल जेल में जलापूर्ति, मरम्मत व संपोषण का काम विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है. इसके लिए दो कर्मी को तैनात किया गया है. पंप चलाने व अन्य काम करवाया जा रहा है. यह काम डिपोजिट हेड का है, लेकिन घाघीडीह जेल प्रशासन के पास फंड नहीं है. वहीं, टेंडर का एक प्रस्ताव रांची मुख्यालय भेजा गया है.
मणितोष कुमार मणि, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर प्रमंडल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola