भाजपा को कार्यकर्ताओं ने बनाया सबसे बड़ी पार्टी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में निर्धारित 65 प्लस के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद कमान संभाल ली है. उन्होंने गुरुवार से जमशेदपुर से प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की. शुक्रवार व शनिवार काे लगातार दाे दिनों तक मुख्यमंत्री पूर्वी विस के विभिन्न मंडलों में कार्यकताओं को चुनावी रणनीति बतायेंगे. शुक्रवार को […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में निर्धारित 65 प्लस के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद कमान संभाल ली है. उन्होंने गुरुवार से जमशेदपुर से प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की. शुक्रवार व शनिवार काे लगातार दाे दिनों तक मुख्यमंत्री पूर्वी विस के विभिन्न मंडलों में कार्यकताओं को चुनावी रणनीति बतायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार को गोलमुरी, साकची पूर्वी, बिरसानगर व टेल्को मंडलों में पहुंचेंगे. गुरुवार शाम को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में भाजपा के बारीडीह मंडल का प्रवास कार्यक्रम था. वे यहां बैठक में शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. बूथ संरचनाओं की जानकारी ली. कहा, नये भारत और नये झारखंड के निर्माण में कार्यकर्ता जुटे हैं. आज कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. बैठक को महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया. कहा- नाै सितंबर से जन आशीर्वाद अभियान के तहत घर-घर रघुवर कार्यक्रम की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार की शाम साेनारी हवाई अड्डा पर पहुंचे. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजाेशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola