ePaper

गैर कंपनी क्षेत्र में आज गुल रहेगी बिजली, लाखों लोगों को होगी परेशानी

Updated at : 03 Sep 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
गैर कंपनी क्षेत्र में आज गुल रहेगी बिजली, लाखों लोगों को होगी परेशानी

जमशेदपुर : अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य और 33 केवी के लाइन को शुरू करने को लेकर गैर कंपनी क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी. इस दौरान विभाग द्वारा शट डाउन लेकर मरम्मत कार्य किया जायेगा. काम पूरा करने के बाद क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए अलग-अलग सब डिवीजनों […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : अलग-अलग क्षेत्रों में मरम्मत कार्य और 33 केवी के लाइन को शुरू करने को लेकर गैर कंपनी क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी. इस दौरान विभाग द्वारा शट डाउन लेकर मरम्मत कार्य किया जायेगा. काम पूरा करने के बाद क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जायेगी. इसके लिए अलग-अलग सब डिवीजनों के लिए अलग-अलग समय पर कार्य किये जायेंगे.

बताया जाता है कि कुंवर बस्ती पावर सब स्टेशन में दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक शट डाउन लेकर काम किया जायेगा. इस दौरान 33केवी के लाइन को शुरू करने के लिए कई प्रकार के काम किये जायेंगे. वहीं सारजमदा फीडर में भी सुबह नौ बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली के मरम्मत का काम किया जायेगा. इस दौरान 33 केवी के लाइन का मेनटेनेंस का काम किया जायेगा. वहीं छोटा गोविंदपुर पावर सब स्टेशन में सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटी रहेगी. इस दौरान गोविंदपुर, बिरसानगर, बारीडीह, भुइयांडीह क्षेत्र में अलग-अलग मरम्मत कार्य होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola