कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद डॉ अजय कुमार के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के पार्टी छोड़ने और झारखंड विकास मोर्चा में शामिल होने की खबरें रविवार को सोशल मीडिया में वायरल होती रही. इसमें बताया जा रहा था कि डॉ अजय कुमार झारखंड विकास मोर्चा से जमशेदपुर पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. उनके भारतीय जनता पार्टी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के पार्टी छोड़ने और झारखंड विकास मोर्चा में शामिल होने की खबरें रविवार को सोशल मीडिया में वायरल होती रही. इसमें बताया जा रहा था कि डॉ अजय कुमार झारखंड विकास मोर्चा से जमशेदपुर पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. उनके भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल होकर जमशेदपुर पश्चिमी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा एक सप्ताह से उड़ रही है.
इस बीच डॉ अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं अौर कांग्रेस के साथ जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव लड़ने की इच्छा होती, तो वह पद त्याग नहीं करते. प्रदेश कांग्रेस में फेरबदल के बाद रामेश्वर उरांव के अध्यक्ष और राज्य में पांच नये कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जाने के बाद जिला कमेटी में भी बड़े बदलाव के कयास लगाये जाने लगे हैं.
जिलाध्यक्ष के संभावित दावेदारों ने सोशल मीडिया को मध्यम बना समर्थकों के मध्यम से माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसके लिए फेसबुक का पूरा उपयोग हो रहा है. कांग्रेसियों के एक बड़े वर्ग का मानना है कि भावी जिलाध्यक्ष प्रदीप बलमुचू का करीबी ही बनेगा. इसमें एनएसयूआइ से जुड़े कई पूर्व पदाधिकारी भी दावेदारी कर रहे हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिलाध्यक्ष में परिवर्तन जोखिम पार्टी कमान उठायेगा इसमें संशय है.
धर्मेंद्र प्रसाद ने मैदान में उतरने का दावा ठोका
साईं मानवसेवा ट्रस्ट और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने जुबिली पार्क में समर्थकों के साथ बैठक कर चुनाव मैदान में उतरने का दावा ठोक दिया है. बैठक में तय किया कि अगर धर्मेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें समर्थन दिया जायेगा.
वरिष्ठ कांग्रेसी डीएन सिंह ने कहा कि पश्चिम जमशेदपुर के 330 बूथ में 1 बूथ 10 यूथ का नारा लेकर कांग्रेस आगे बढ़ेगी. बैठक में डीएन सिंह, जितेंद्र यादव, अब्बास अली, मो साहब, दीपक पांडेय, अरविंद कुशवाहा, कमल राठौर, विनोद जायसवाल, गोल्डी दुबे, बलदेव सिंह, मनोज भगत, आज़ाद गिरी,अशोक सिंह, नरेश लाल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










