एप्रोच रोड की जमीन के लिए देना होगा प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट का शनिवार को वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. टीम ने प्रस्तावित एयरपोर्ट का मुआयना किया और चिह्नित वन भूमि का निरीक्षण किया. जहां रनवे बनेगा उसको देखा एवं एनएच से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क का निरीक्षण भी टीम ने किया. टीम ने धालभूमगढ़ के अंचल अमीन गौतम […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट का शनिवार को वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. टीम ने प्रस्तावित एयरपोर्ट का मुआयना किया और चिह्नित वन भूमि का निरीक्षण किया. जहां रनवे बनेगा उसको देखा एवं एनएच से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क का निरीक्षण भी टीम ने किया.

विज्ञापन

टीम ने धालभूमगढ़ के अंचल अमीन गौतम हाजरा से नक्शा देखा. टीम में पीसीसीएफ शशिनंद कुलियार, आरपीपीएफ विश्वनाथ साहा, पीएफ जब्बर सिंह, डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार, घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी अमर कुमार, रेंजर अशोक सिंह, सीओ आदि शामिल थे.

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शशिनंद कुलियार ने कहा कि प्रस्तावित एयर पोर्ट के लिए 240 एकड़ वन भूमि का अधिग्रहण होगा. अधिग्रहित भूमि एयर पोर्ट ऑथरेटी ऑफ इंडिया (एएआइ) को दी जायेगी. अभी एएआइ को वन विभाग ने एनओसी नहीं दिया है. निरीक्षण इसी के मद्देनजर किए जा रहे हैं. दूसरे फेज में फिर एक बार निरीक्षण होगा तब एनओसी पर विचार होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola