हत्या के दिन निखार का चार बार राघव ने मंगवाया था लोकेशन, हर लोकेशन के लिए सार्जेंट लेता था सात हजार

Updated:
विज्ञापन

बाएं में निखार सबलोक (फाइल फोटो) व दाएं में अशोक सिंह राघव.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने कोलकाता पुलिस के एक सार्जेंट और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में पता चला है कि हत्यारोपी को लोकेशन देने के लिए सार्जेंट को हर बार ₹7000 तक दिए जाते थे. यह पैसा न सिर्फ मुख्य आरोपी बल्कि अन्य सहयोगियों के बीच भी बंटता था.

विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने कोलकाता पुलिस के एक सार्जेंट और एक महिला को गिरफ्तार किया है. दोनों से कड़ाई से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि प्रत्येक लोकेशन के लिए अशोक कुमार सिंह राघव कोलकाता पुलिस के सार्जेंट अयान गुप्ता को भुगतान करता था.

विज्ञापन

एक हजार रुपये सार्जेंट कांस्टेबल को देता था

अशोक सिंह राघव प्रारंभ में एक लोकेशन के लिए पांच हजार रुपये सार्जेंट अयान गुप्ता को देता था. लेकिन बाद में यह रकम छह हजार से बढ़ा कर सात हजार रुपये कर दिया गया था. सात हजार रुपये में से एक हजार रुपये सार्जेंट कांस्टेबल को देता था. अशोक सिंह राघव ने हर लोकेशन का रुपये भुगतान भी किया है.

पुलिस को मिला आर्थिक लेन-देन का सबूत

पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई कि मुख्य आरोपी अशोक सिंह उर्फ राघव द्वारा मांगी गई मोबाइल लोकेशन की जानकारी देने में ट्विंकल दास उर्फ मिनी दास ,सार्जेंट अयान गुप्ता और कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल शामिल रहता था. तीनों के सहयोग से ही राघव जिसका लोकेशन मांगता था, उसे दिया जाता था. इस कार्य के लिए पुलिस को आर्थिक लेन-देन का सबूत भी मिला है.

24 अगस्त को निखार का चार बार लोकेशन मिला

कोलकाता पुलिस के सार्जेंट अयान गुप्ता, ट्विंकल दास और कांस्टेबल ने 24 अगस्त को निखार का चार बार लोकेशन अशोक सिंह उर्फ राघव को दिया गया था. अशोक राघव को 24 अगस्त को दोपहर 02.06, 02.32, 02.42 और 02.58 बजे बारी बारी से लोकेशन भेजा था. उसी लोकेशन को अशोक सिंह ने शूटरों को उपलब्ध कराया था. जिसके बाद शूटरा ने निखार सबलोक की गोली मार कर हत्या कर दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में यह भी पाया गया कि 24 जुलाई से 23 अगस्त के बीच कई बार लोकेशन ट्रेस किए जाने के साक्ष्य मिले हैं.

क्या है मामला

गौरतलब है कि 24 अगस्त को चांडिल थानांतर्गत एनएच-33 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल में होटल कारोबारी निखार सबलोग की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. वारदात के बाद 25 अगस्त 2026 को चांडिल थाने में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक सिंह उर्फ राघव समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब भी इस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola