टाटा स्टील यूआइएसएल बोनस को लेकर निर्णायक मोड पर वार्ता, जानें कब तक होगा समझौता

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील यूआइएसएल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व जुस्को) कर्मचारियों के बोनस समझौते की वार्ता निर्णायक स्थिति में पहुंच गई है. इस साल पुराने फॉर्मूले पर बोनस मिलेगा, जबकि अगले तीन वर्षों के लिए नए फॉर्मूले पर भी काम चल रहा है. वेज रिवीजन समझौता बोनस के बाद होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के कर्मचारियों का बोनस समझौता अब निर्णायक स्थिति में है. इसको लेकर वार्ता कई दौर की हो चुकी है. छुट्टियों के दिन भी एचआरएम से जुड़े अधिकारियों के साथ यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय की बातचीत हुई है. हाइब्रिड मोड में इनकी बातचीत चल रही है. इसके तहत कर्मचारियों के बोनस पर ही बातचीत चल रही है. इस बार पुराने फॉर्मूला के तहत बोनस समझौता होगा. लेकिन आने वाले तीन साल के लिए भी एक नया बोनस फॉर्मूला बनाया जायेगा. इसको लेकर भी वार्ता चल रही है, जिस कारण देर हो रही है.

विज्ञापन

अगले तीन साल के लिए बोनस का रोडमैप किया जा रहा तैयार

पुराने फॉर्मूला के तहत मुनाफा, सेफ्टी, कंप्लायंस कंप्लेंट, टॉप बॉक्स ओवरऑल, बॉटम बॉक्स ओवरऑल, टीएंडडी लॉस ओवरऑल, वाटर ओवरऑल, रिपीट कंप्लेंट, कस्टमर सैटिफेक्शन इंडेक्स, प्रोडक्टिविटी और एक्टिव एसजीए का फाॅर्मूला तय है. इसके आधार पर बोनस की राशि इस साल तय होनी है. लेकिन अगले तीन साल के लिए बोनस का रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसको लेकर गहन मंथन हो रहा है.

बोनस समझौता के बाद होगा वेज रिवीजन समझौता

टाटा स्टील यूआइएसएल में पहले तो इस बात की तैयारी थी कि बोनस और वेज रिवीजन समझौता एक साथ होगा. लेकिन अब बोनस को पहले करने की तैयारी है. वेज रिवीजन समझौता को बाद में किया जायेगा. हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर मैनेजमेंट कुछ कहने को तैयार नहीं है. टाटा स्टील के साथ ही यहां भी वेज रिवीजन लंबित है. टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता काफी दिनों पहले हो चुका है. लेकिन अब तक टाटा स्टील यूआइएसएल का समझौता नहीं हो पाया है. यही वजह है कि यूनियन पर भी भारी दबाव है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola