पालना डैम और कुचाई के जंगलों में 25 लाख के इनामी नक्सली आकाश व सचिन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर :25 लाख रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश, राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, मदन महतो व श्याम सिंकू अपने दस्ते के 16 सदस्यों के साथ सरायकेला के पालना डैम व कुचाई के जंगलों में जमे हैं. यह सूचना खुफिया विभाग ने पुलिस मुख्यालय को दी है, लेकिन सरायकेला पुलिस द्वारा इस सूचना […]

विज्ञापन

जमशेदपुर :25 लाख रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश, राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, मदन महतो व श्याम सिंकू अपने दस्ते के 16 सदस्यों के साथ सरायकेला के पालना डैम व कुचाई के जंगलों में जमे हैं. यह सूचना खुफिया विभाग ने पुलिस मुख्यालय को दी है, लेकिन सरायकेला पुलिस द्वारा इस सूचना पर कार्रवाई नहीं की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरायकेला पुलिस की मानें, तो आकाश व उसका दस्ता बोड़ाम क्षेत्र में है. वहीं जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि वे सरायकेला के पालना डैम के पास के जंगलों में रह रहे हैं. पिछले दिनों दस्ता के सदस्य ने किसी की हत्या भी कर दी थी. लेकिन पुलिस शव तक लेने नहीं पहुंची. हालांकि, दोनों जिले की पुलिस का कहना है कि दस्ते की तलाश में छापामारी अभियान चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola