लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक सिग्नेचर ब्रिज को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

उपलब्धि : साढ़े चार किमी लंबे ब्रिज को मिली तकनीकी मंजूरी भुइयांडीह लिट्टी चौक से एनएच-33 तक बनेगा फोरलेन ब्रिज, यातायात व्यवस्था में होगा सुधार जमशेदपुर :शहर के लोगों का सपना जल्द साकार होगा. भुइयांडीह लिट्टी चौक से एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी तब फोरलेन सिग्नेचर ब्रिज को तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है. टाटा स्टील की […]

विज्ञापन

उपलब्धि : साढ़े चार किमी लंबे ब्रिज को मिली तकनीकी मंजूरी

आपके शहर में

विज्ञापन

भुइयांडीह लिट्टी चौक से एनएच-33 तक बनेगा फोरलेन ब्रिज, यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

जमशेदपुर :शहर के लोगों का सपना जल्द साकार होगा. भुइयांडीह लिट्टी चौक से एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी तब फोरलेन सिग्नेचर ब्रिज को तकनीकी स्वीकृति मिल गयी है. टाटा स्टील की ओर से जमीन की एनओसी देने की प्रक्रिया भी चल रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो पथ निर्माण विभाग डीपीआर बनाकर जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर देगा.

विभागीय सचिव केके सोन और अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह ने सिग्नेचर ब्रिज को लेकर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता नर्मदेश्वर सहाय पहले जरूरी दिशा-निर्देश दिये थे. उसके अनुसार ही ब्रिज का डिजाइन बनाया गया.

सचिव केके सोन और अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह ने ब्रिज निर्माण को लेकर टाटा स्टील के ऋतुराज सिन्हा और अमित सिंह के साथ बैठक कर जल्द जमीन की एनओसी देने पर बात की है. मार्च 2019 में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिट्टी चौक से एनएच-33 भिलाई पहाड़ी तक ब्रिज बनाने की घोषणा की थी ताकि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola