खड़गपुर-आदित्यपुर के बीच चार चरणों में पूरा होगा थर्ड लाइन का निर्माण कार्य,1300 करोड़ खर्च होंगे

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : रूस की एसटीएस और भारतीय की केइसी कंपनी के ज्वाइंट वेंचर में 1300 करोड़ रुपये की लागत से खड़गपुर-आदित्यपुर के बीच 132 किमी थर्ड लाइन बिछाया जायेगा. इसको रेल विकास निगम लिमिटेड दिसंबर 2022 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसको लेकर बुधवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : रूस की एसटीएस और भारतीय की केइसी कंपनी के ज्वाइंट वेंचर में 1300 करोड़ रुपये की लागत से खड़गपुर-आदित्यपुर के बीच 132 किमी थर्ड लाइन बिछाया जायेगा. इसको रेल विकास निगम लिमिटेड दिसंबर 2022 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसको लेकर बुधवार को रेल विकास निगम लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश प्रसाद ने खड़गपुर से लेकर आदित्यपुर तक प्रस्तावित थर्ड रेलवे लाइन का विंडो निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
‘प्रभात खबर’ से बातचीत में उन्होंने बताया कि चार चरणों में थर्ड लाइन को पूरा किया जायेगा. इसके लिए टाइम फ्रेम तय किया गया है. पहले चरण में खड़गपुर से झाड़ग्राम के बीच 32 किमी थर्ड लाइन को बिछाने का काम किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज खां व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
क्वालिटी के साथ काम शुरू करने को लेकर की बैठक : एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने पहले चरण का कार्य क्वालिटी के साथ काम शुरू करने अौर टाइम फ्रेम को लेकर संबंधित डिवीजन के डिप्टी जीएम के साथ टाटानगर कार्यालय में बैठक की. बैठक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश प्रसाद के अलावा चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज खां, रेल विकास निगम के डिप्टी जीएम (खड़गपुर) विजय कुमार, रेल विकास निगम के डिप्टी जीएम (सीकेपी) ललितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola